Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आनंदपुर अग्निकांड : शुभेंदु अधिकारी को हाई कोर्ट से मिली सशर्त रैली की अनुमति

न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की एकल पीठ ने निर्देश दिया कि शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच मार्च निकाल सकते हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह मार्च गड़िया शीतला मंदिर मोड़ से कमलगाछी मोड़ की ओर सड़क के बाईं ओर किया जा सकेगा, जिसमें अधिकतम दो हजार लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।

29 Jan 2026

आनंदपुर अग्निकांड : शुभेंदु अधिकारी को हाई कोर्ट से मिली सशर्त रैली की अनुमति

कोलकाता। आनंदपुर के नाज़िराबाद इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर रैली निकालने की अनुमति न मिलने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी को रैली की सशर्त अनुमति दे दी।

न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की एकल पीठ ने निर्देश दिया कि शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच मार्च निकाल सकते हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह मार्च गड़िया शीतला मंदिर मोड़ से कमलगाछी मोड़ की ओर सड़क के बाईं ओर किया जा सकेगा, जिसमें अधिकतम दो हजार लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।

हालांकि, हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रैली नरेंद्रपुर थाने से 200 मीटर पहले ही समाप्त करना होगा। उसी स्थान पर एक संक्षिप्त सभा की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने यह भी सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में उकसावे वाले या भड़काऊ बयान नहीं दिए जाएंगे। साउंड सिस्टम का उपयोग भी ध्वनि प्रदूषण नियमों के तहत ही किया जा सकेगा।

हाई कोर्ट ने रैली के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आयोजकों पर डाली है। साथ ही, पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।

गौरतलब है कि आनंदपुर के नाज़िराबाद इलाके में 25 जनवरी की रात एक डेकोरेटर्स गोदाम में लगी आग पास स्थित मोमो निर्माण इकाई तक फैल गई थी। इस हादसे में अब तक 23 मानव अवशेष बरामद किए जा चुके हैं और प्रशासन ने उनकी पहचान के लिए डीएनए मैपिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस घटना को लेकर भाजपा शुरू से ही प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाती रही है। शुभेंदु अधिकारी ने आग की घटना और राहत-बचाव कार्यों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, भीड़ जुटने और जांच कार्य प्रभावित होने की आशंका के चलते पुलिस ने इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की थी, जिसके कारण मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी।

अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद, सशर्त अनुमति के साथ यह राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिस पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आनंदपुर अग्निकांड : शुभेंदु अधिकारी को हाई कोर्ट से मिली सशर
न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की एकल पीठ ने निर्देश दिया कि शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच मार्च निकाल सकते हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News